चंपावत में दर्दनाक हादसा: घर में भीषण आग, व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र बालिक में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गांव के बीच स्थित एक घर में रात करीब 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह बिष्ट (47 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया और वह आग की चपेट में आ गए।
घटना के समय घर की पहली मंजिल पर पशु बंधे हुए थे, हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन आग से पूरे घर को भारी क्षति पहुंची है।
घटना की सूचना मिलते ही देवीधूरा चौकी पुलिस, पाटी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें



