चौकी इंचार्ज को मारी जोरदार टक्कर
Spread the love

बरेली रोड पर दर्दनाक हादसा: स्कूटी की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

हल्द्वानी।बरेली रोड पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में आजाद नगर निवासी 60 वर्षीय आशा पाल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आशा पाल ने बुधवार तड़के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशा पाल मंगलवार शाम दवा लेने के बाद पैदल लटूरिया बाबा मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मेडिकल चौकी से कुछ दूरी पहले एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि आशा पाल उछलकर सड़क के डिवाइडर पर जा गिरीं। इससे उनके सिर, कूल्हे और पैर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने उन्हें एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही। देर रात से लगातार उपचार के बावजूद बुधवार तड़के करीब तीन बजे उनका निधन हो गया। घटना से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love