अल्मोड़ा: कालीधार बैंड पर दो कारों की भिड़ंत, एक वाहन 50 मीटर खाई में गिरा—दंपती गंभीर रूप से घायल, SDRF ने बचाई जान
अल्मोड़ा जिले में चितई मंदिर से लगभग दो किलोमीटर आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दो कारों की जोरदार भिड़ंत के बाद एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिससे कार में सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें 👉 कमस्यार घाटी में भालू का आतंक
कैसे हुआ हादसा
सोमवार करीब 11:25 बजे मारुति स्विफ्ट (UK04 AE 0754) और मारुति K-10 (UP32 DK 6325) के बीच कालीधार बैंड पर तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति K-10 अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में फंसे दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
घायलों की पहचान
दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तिओं की पहचान आरटीओ के पास हल्द्वानी निवासी 58 वर्षीय मोहन सिंह नेगी और उनकी पत्नी राधिका नेगी के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
