उक्रांद ने मनोज सिंह नेगी को बनाया जिला प्रचार मंत्री, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) में संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में नैनीताल जिले में मनोज सिंह नेगी को जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में मनोज सिंह नेगी से संगठन की सभी बैठकों में नियमित सहभागिता करने की अपेक्षा जताई गई है। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।
मनोज सिंह नेगी को जिला प्रचार मंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, पार्टी के संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल, वरिष्ठ नेता भुवन जोशी,एडवोकेट मोहन कांडपाल, एन.डी. तिवारी, रवि वाल्मीकि ,भुवन बिष्ट, श्याम सिंह नेगी, उत्तम बिष्ट, आशु बोहरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
उधर, मनोज सिंह नेगी ने जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नैनीताल जिले में संगठन को नई ऊर्जा और नया आयाम देने के लिए वे सतत प्रयासरत रहेंगे।
