उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Spread the love

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से, बोर्ड ने जारी की तैयारी

रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बोर्ड स्तर से परीक्षकों का चयन किया जा रहा है। चयनित शिक्षक तय कार्यक्रम के तहत संबंधित विद्यालयों में पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराएंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं, सभी संबद्ध विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय रहते प्रयोगशालाओं, उपकरणों और आवश्यक दस्तावेजों की तैयारियां पूरी कर लें, ताकि परीक्षाओं के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

बोर्ड प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के भीतर ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराना अनिवार्य होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


Spread the love