उत्तराखंड क्रांति दल ने डीडी पंत पार्क में झंडा फहराकर मनाया गणतंत्र दिवस
हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर डीडी पंत पार्क में जिला कार्यकारिणी उत्तराखंड क्रांति दल, नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडा फहराने के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और देश की एकता, अखंडता व खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगडवाल ने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता की आवाज बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की ताकत और लोकतंत्र की जिम्मेदारी का एहसास कराता है। आज आवश्यकता है कि हम संविधान के मूल्यों पर चलते हुए उत्तराखंड के मूल मुद्दों—रोजगार, पलायन और संसाधनों की रक्षा—के लिए संगठित संघर्ष करें।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट,, कोषाध्यक्ष हरीश कौटिल्या, हल्द्वानी नगर निगम पार्षद उत्तराखंड रवि वाल्मीकि, अनु मोर्चा अध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर मोहन काण्डपाल , एन.डी. तिवारी, श्याम सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, मदन मेर, सुरेश जोशी, नरेंद्र पांडे, कैप्टन महेश तिवारी, उस्मान सैफी, जाहिद सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
