उत्तराखंड क्रांति दल ने मनाया राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को किया याद
हल्द्वानी:उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा राज्य स्थापना दिवस समारोह उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 9 नवंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित स्वर्गीय डीडी पंत पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाई।
इस अवसर पर, राज्य निर्माण के लिए शहीद हुए 42 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके नाम के आगे 42 मोमबत्तियाँ जलाई गईं और स्वर्गीय डीडी पंत जी का माल्यार्पण भी किया गया। उक्रांद की ओर से सभी उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
कार्यक्रम में दल के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहीदों के सपनों का राज्य बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड़वाल ने की, जबकि एन डी तिवारी ने सफलतापूर्वक संचालन किया।
कार्यक्रम में प्रताप चौहान (जिलाध्यक्ष नैनीताल),एडवोकेट प्रकाश जोशी, भुवन चंद जोशी, मदन सिंह मेर, एडवोकेट मोहन कांडपाल, कमल पंत, एन के पांडे, बच्ची सिंह बिष्ट, उत्तम बिष्ट, कैप्टन एम सी तिवाड़ी, गोविंद सिंह ग़सयाल, भुवन सिंह बिष्ट, दीपक भारती, अशोक सिंह बोहरा, जगदीश चंद्र, मोहन सिंह नेगी, हरीश मेवाड़ी, प्रदीप कुमार कोठारी, प्रदीप पंत, सोनई योगी, प्रकाश सिंह, हेम चन्द्र पाठक, कृष्ण चन्द्र आर्य, भूपेन्द्र सिंह, दिनेश चन्द्र आर्य, दिनेश जोशी, भारत सिंह, मनीष सिंह, राजेंद्र सिंह और अन्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

