रामलीला मंच की महिला कलाकार बनी ग्राम प्रधान, कर्नाटक खोला रामलीला समिति ने किया सम्मानित
संवाददाता: सीमा खेतवाल
अल्मोड़ा| कुमाऊं की ऐतिहासिक श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला समिति, कर्नाटक खोला की महिला कलाकार अब सामाजिक नेतृत्व में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा मुख्यालय से सटे सरकार की आली ग्राम सभा की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पारू उप्रेती को रामलीला समिति ने सम्मानित किया।
समिति के संस्थापक संयोजक और पूर्व दर्जा मंत्री व भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने पारू उप्रेती का शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में समिति के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
बिट्टू कर्नाटक ने इस अवसर पर कहा कि, “रामलीला मंच महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा को निखारने का एक माध्यम बना है। आज ये महिलाएं पंचायत प्रतिनिधित्व में अपनी भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के लिए गर्व का विषय है।” उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी समिति द्वारा नवनिर्वाचित महिला प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि यही परिणाम है कि आज महिलाएं पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में विजयी हो रही हैं। श्री कर्नाटक ने सभी विजयी महिला प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दीं।
🔸 सम्मान समारोह में मौजूद प्रमुख लोग:
बद्री कर्नाटक, देवेंद्र कर्नाटक, जगदीश चंद्र तिवारी, दया किशन जोशी, लीलाधर कांडपाल, योगेश जोशी, रमेश जोशी, अभिषेक तिवारी, जीवन चंद्र तिवारी, हेम जोशी, राहुल जोशी, विशाल बोरा, एस.एस. कपकोटी, अखिलेश थापा, शरद गुरुरानी, कविता पांडे, सुनीता बगड़वाल, मीना भट्ट, रेखा जोशी, आशा मेहता, कंचन पांडे, सीमा कर्नाटक, हिमांशी अधिकारी, कोमल जोशी, रश्मि कांडपाल, भावना कांडपाल, मीनाक्षी जोशी, निशा कांडपाल, काव्या गुरुरानी, मेघा कांडपाल, नेहा जोशी और समिति के अन्य सदस्य।
समारोह में सभी ने पारू उप्रेती को ग्राम प्रधान बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
