छोटा कैलाश धाम में मेले का शुभारंभ
Spread the love

छोटा कैलाश धाम में मेले का शुभारंभ, कल होगा विशाल भंडारा

भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छोटा कैलाश धाम में वार्षिक मेले का शुभारंभ विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ कर दिया गया है। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

भीमताल ग्राम प्रधान संगठन की संरक्षक राधा कुल्याल ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की ओर से घुघुसा स्थल पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए आलू-पूड़ी, चने, जूस तथा फलाहार की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा भंडारे स्थल पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाएं और आयोजन को सफल बनाएं।


Spread the love