गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग
Spread the love

गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

हल्द्वानी/काठगोदाम, 3 अप्रैल 2026। थाना काठगोदाम की जल पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया को कॉलर दीपक भंडारी द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गौला बैराज में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहन चंद्र उपाध्याय (80 वर्ष) निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय और परिजनों ने बताया कि मोहन चंद्र उपाध्याय डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता के साथ बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love