मौसम का अलर्ट
Spread the love

नैनीताल में मौसम का अलर्ट: आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर

नैनीताल। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद नैनीताल में 8 अप्रैल 2026 को खराब मौसम की संभावना जताई गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे, कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

इस चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अपर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक आवागमन से बचें और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। तहसील स्तर से लेकर जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र तक किसी भी प्रकार की क्षति या आपदा की सूचना का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

साथ ही एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एडीबी विभागों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी मोटर मार्ग पर अवरोध उत्पन्न होता है, तो उसे तत्काल प्रभाव से खुलवाया जाए। राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी में किताबों के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, स्कूलों-बुक सेलर्स पर कसा शिकंजा

पुलिस विभाग को भी चौकी और थानों में आपदा संबंधी उपकरणों व वायरलेस सेट के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। सभी अधिकारियों को टॉर्च, छाता, हेलमेट सहित आवश्यक उपकरण अपने साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या नुकसान की सूचना तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नंबर 05942-231178, 231179, 231181, टोल फ्री नंबर 1077 या राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 0135-2710335, 2710334 पर अवश्य दें।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love