Spread the love

“हर घर चर्चा–हर घर पर्चा” अभियान के तहत बीर भट्टी में यूकेडी की सभा, युवाओं ने ली सदस्यता

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के “हर घर चर्चा–हर घर पर्चा” अभियान के अंतर्गत बीर भट्टी क्षेत्र के तोक, प्रकाश टेंट हाउस के पास एक बैठक एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, वहीं कई युवाओं ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति समर्थन जताया।

सभा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य गठन के बाद बनी सरकारों ने उत्तराखंड की मूल भावना के अनुरूप कार्य नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जल, जंगल, जमीन और स्थानीय संस्कृति पर बाहरी हस्तक्षेप बढ़ रहा है तथा मौजूदा नीतियां राज्य के हित में नहीं हैं। डॉ. जंतवाल ने कहा कि युवाओं का पलायन गंभीर चिंता का विषय है और राज्य के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए युवाशक्ति को आगे आना होगा।

यूकेडी के अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने राष्ट्रीय दलों पर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई के नाम पर स्थानीय युवाओं के रोजगार प्रभावित हो रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि “हर घर चर्चा–हर घर पर्चा” अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर जाकर राज्यहित के मुद्दों पर जनजागरण करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य आंदोलन की तर्ज पर संगठित होकर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।

सभा को केंद्रीय सचिव श्याम सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री पंडित हरिश वारीयाल, उत्तम बिष्ट, लीला बोरा, भुवन रावत समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पान सिंह सिजवाली ने किया।

इस दौरान सुनील कुमार, चेतन सिंह नेगी, पान सिंह नेगी, मोहित बिष्ट, शाहिद सहित दर्जनभर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के जिला सचिव प्रकाश आर्य, ज्योलीकोट के ग्राम प्रधान नवल कुमार, अमित सिंह बोरा, मनीष नॉन्टी, संजय बिष्ट, गुलाम अली, कैलाश जोशी, विष्णु दत्त जोशी, शोभा पांडे, चंद्रा वर्मा, मेनका बिष्ट, बंदना बिष्ट, सरस्वती देवी, सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love