SDRF And Police Rescuing Injured Faridabad Tourists From Gorge In Mukteshwar Nainitalमुक्तेश्वर के पास दुत्कानेधार में खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर से घायलों को निकालते SDRF व पुलिस के जवान।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, मुक्तेश्वर/नैनीताल: नैनीताल जनपद के प्रसिद्ध एवं खूबसूरत हिल स्टेशन मुक्तेश्वर में शुक्रवार दोपहर एक भीषण और हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। हरियाणा के फरीदाबाद से मुक्तेश्वर घूमने आए 22 पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 10 माह की एक मासूम बच्ची समेत कुल 21 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 BREAKING: कुमाऊं को सीएम धामी की बड़ी सौगात! रुद्रपुर मोदी मैदान में ₹23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों को ₹15 करोड़ मंजूर

मुक्तेश्वर से भवाली लौटते समय दुत्कानेधार के पास हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद से 22 दोस्तों व परिजनों का एक दल मुक्तेश्वर की वादियों में घूमने आया था। शुक्रवार को मुक्तेश्वर में भ्रमण करने के बाद सभी पर्यटक टेंपो ट्रैवलर संख्या UP14QT9690 में सवार होकर वापस भवाली की ओर लौट रहे थे।

जैसे ही वाहन रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के तीखे मोड़ के पास पहुंचा, अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर वाहन सड़क किनारे की सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए सीधे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और इलाके में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉 अस्पतालों में बाहर की दवा लिखी तो खैर नहीं!’ डीएम ललित मोहन रयाल ने चिकित्सा अधिकारियों को दी दोटूक चेतावनी

 रेस्क्यू टीमों ने बनाई ह्यूमन चेन, 10 माह की बच्ची समेत 21 को निकाला बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), जिला प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली।

गहरी खाई और दुर्गम ढलान होने के कारण रेस्क्यू टीमों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर ह्यूमन चेन (Human Chain) बनाई। जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्ट्रेचर और रस्सियों के सहारे एक-एक कर सभी 21 यात्रियों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और सड़क पर खड़ी एंबुलेंसों तक पहुंचाया। सभी घायलों को त्वरित उपचार हेतु भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 Chamoli News: चमोली में THDC की विष्णुगाड पीपलकोटी परियोजना की टनल में भारी भू-धंसाव; 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, CM धामी ने आपदा केंद्र से संभाला मोर्चा

📋 मृतक और घायलों का विवरण

(1) मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष (2) कुo नंदिनी उम्र 22 वर्ष (3) तुषार कुमार उम्र 21 वर्ष (4) लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष (5) मयंक उम्र 17 वर्ष (6) प्रदीप कुमार उम्र 26 वर्ष (7) कुo रितिका उम्र 23 वर्ष (8) हर्ष वर्मा उम्र 26 वर्ष (9) कुमारी पायल उम्र 22 वर्ष (10) आनंद उम्र 27 वर्ष (11) अजय उम्र 25 वर्ष (12) अंजलि उम्र 22 वर्ष (13) कुo मिस्टी उम्र 10 माह (14) यश कुमार उम्र 27 वर्ष

सकुशल निकाले गए व्यक्ति (6 व्यक्ति): (1) धर्मेंद्र उम्र 24 वर्ष (2) डॉली उम्र 25 वर्ष (3) अंजलि उम्र 23 वर्ष (4) धीरज उम्र 25 वर्ष (5) अंकित उम्र 26 वर्ष (6) सोनिया उम्र 23 वर्ष

दुर्घटना में मृतक:

  1. सुमित पाल सिंह (उम्र 24 वर्ष), पुत्र कनक पाल सिंह, निवासी फरीदाबाद (हरियाणा)।


Spread the love

You missed