Today Horoscope in Hindi आज का राशिफल – बुधवार 29 अप्रैल 2026
क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक के साथ।
🔴 मेष (Aries)

कामकाज में तेजी आएगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
सलाह: गुस्से पर नियंत्रण रखें।
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आज कार्यक्षेत्र में आपकेी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो – सिर्फ़ प्यार हो।
🟢 वृषभ (Taurus)

धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
सलाह: निवेश सोच-समझकर करें।
सेहत बढ़िया रहेगी। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
🟡 मिथुन (Gemini)

करियर में नए अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
सलाह: जल्दबाजी से बचें।
आँखों के मरीज़ प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूँआ आपकी आँखों को और नुक़सान पहुँचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज़ रोशनी से भी बचे। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
⚪ कर्क (Cancer)

मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
सलाह: आराम और संतुलन जरूरी है।
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
🟠 सिंह (Leo)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
सलाह: अहंकार से बचें।
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।
🔵 कन्या (Virgo)

योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
सलाह: समय का सही उपयोग करें।
लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।
🟣 तुला (Libra)

रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
सलाह: संतुलन बनाए रखें।
अपनी सेहत के बारे में ज़रूरत से ज़्यादा चिंता न करें। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। आपका सही रवैया ग़लत रवैये को हराने में क़ामयाब रहेगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।
⚫ वृश्चिक (Scorpio)

कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
सलाह: धैर्य रखें।
अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
🟤 धनु (Sagittarius)

यात्रा के योग बन सकते हैं। करियर में प्रगति होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
सलाह: सकारात्मक सोच रखें।
जिस तरह मिर्च खाने को लज़ीज़ बनाती है, उसी तरह थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। कामकाज में आपको काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।
🟩 मकर (Capricorn)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 10
सलाह: मेहनत जारी रखें।
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।
🔷 कुंभ (Aquarius)

नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
सलाह: लक्ष्य पर फोकस रखें।
असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फँस सकते हैं। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक़्क़त महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।
🟪 मीन (Pisces)

आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। मन शांत रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
सलाह: ध्यान और योग करें।
लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।





