Today Horoscope in Hindi आज का राशिफल – बुधवार, 15 जुलाई 2026
क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? सभी 12 राशियों का राशिफल | शुभ रंग | शुभ अंक | दिन की सलाह
♈ मेष (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर मिल सकते हैं और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🟢 शुभ रंग: लाल
🔢 शुभ अंक: 9
🌼 दिन की सलाह: आत्मविश्वास बनाए रखें और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें।
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।
♉ वृषभ (Taurus)
आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। निवेश सोच-समझकर करें।
🟢 शुभ रंग: सफेद
🔢 शुभ अंक: 6
🌼 दिन की सलाह: अनावश्यक खर्चों से बचें और धैर्य बनाए रखें।
माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे।
♊ मिथुन (Gemini)
आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता से कार्य बनेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं।
🟢 शुभ रंग: हरा
🔢 शुभ अंक: 5
🌼 दिन की सलाह: अपने विचार स्पष्ट रूप से रखें और जल्दबाजी से बचें।
ख़ुशनुमा ज़िन्दगी के लिए अपना ज़िद्दी और अड़ियल रवैया दरकिनार करें, क्योंकि इससे सिर्फ़ समय की बर्बादी ही होती है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।
♋ कर्क (Cancer)
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🟢 शुभ रंग: क्रीम
🔢 शुभ अंक: 2
🌼 दिन की सलाह: भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
उम्रदराज़ लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।
♌ सिंह (Leo)
आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
🟢 शुभ रंग: सुनहरा
🔢 शुभ अंक: 1
🌼 दिन की सलाह: विनम्रता बनाए रखें और दूसरों की बात ध्यान से सुनें।
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।
♍ कन्या (Virgo)
मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
🟢 शुभ रंग: आसमानी
🔢 शुभ अंक: 7
🌼 दिन की सलाह: समय का सही उपयोग करें और योजनाओं को व्यवस्थित रखें।
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।
♎ तुला (Libra)
रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए अवसरों का लाभ उठाएं।
🟢 शुभ रंग: गुलाबी
🔢 शुभ अंक: 6
🌼 दिन की सलाह: किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य आपको सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
🟢 शुभ रंग: मैरून
🔢 शुभ अंक: 8
🌼 दिन की सलाह: क्रोध पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें।
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है।
♐ धनु (Sagittarius)
आज नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी।
🟢 शुभ रंग: पीला
🔢 शुभ अंक: 3
🌼 दिन की सलाह: अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और सकारात्मक सोच रखें।
आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। अगर आप सेमिनार और व्याख्यान आदि में शिरकत करेंगे, तो कुछ नया सीखने को मिलेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।
♑ मकर (Capricorn)
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
🟢 शुभ रंग: नीला
🔢 शुभ अंक: 8
🌼 दिन की सलाह: अनुशासन बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
बहुत ज़्यादा चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि ज़रा-सी चिंता और मानसिक तनव भी शरीर पर ख़राब असर डालते हैं। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। सही दिशा में ईमानदारी से उठाए गए क़दम निश्चित तौर पर लाभ देंगे। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
♒ कुंभ (Aquarius)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाएं भविष्य में लाभदायक साबित होंगी।
🟢 शुभ रंग: बैंगनी
🔢 शुभ अंक: 4
🌼 दिन की सलाह: नए विचारों को अपनाने से न हिचकें।
दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
♓ मीन (Pisces)
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
🟢 शुभ रंग: नारंगी
🔢 शुभ अंक: 3
🌼 दिन की सलाह: जरूरतमंदों की सहायता करें और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।
नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।
