बुधवार
Spread the love

Today Horoscope in Hindi आज का राशिफलबुधवार 1 जुलाई 2026

क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल

मेष (Aries)

आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: मंगलवार

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आपके मानसिक तनाव को कम करने में दवा की तरह असरदार साबित होगी। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियाँ और फ़ायदा मिलेगा। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ दिन: शुक्रवार

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

मिथुन (Gemini)

आज आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता आपको सफलता दिला सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: बुधवार

भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर लुत्फ़ लेंगे।

कर्क (Cancer)

परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।

सिंह (Leo)

आज आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
शुभ दिन: रविवार

सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।

कन्या (Virgo)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: बुधवार

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।

तुला (Libra)

संतुलित व्यवहार और समझदारी से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में नई साझेदारी के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ दिन: शुक्रवार

माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: मंगलवार

स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्धा होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
शुभ दिन: गुरुवार

आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

मकर (Capricorn)

कार्यस्थल पर आपके अनुशासन और मेहनत की सराहना होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
शुभ दिन: शनिवार

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

कुंभ (Aquarius)

आज नए विचार और योजनाएं सफलता दिला सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर बनेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: शनिवार

कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। आपका आकर्षक स्वभाव और ख़ुशमिज़ाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में इज़ाफ़ा करेगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।

मीन (Pisces)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: गुरुवार

आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।


Spread the love

You missed