सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

जिला महामंत्री संगठन कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा बागेश्वर के ज्वलनत मुद्दों पर लोक निर्माण विभाग एक्सईएन से की विस्तृत वार्ता

सभी जन समस्याओ पर वार्ता कर बताया गया है कि झूला पुल का मरमत के काम की डीपीआर बना कर 15 दिनों में शासन कों भेज दी जाएगी।मजियाखेत बायपास की डीपीआर बना कर 2 दिन में शासन कों भेज दी जाएगी ,मेहरबूँगा बायपास का टेंडर आज लगा दिया गया है ,स्टेशन रोड से लेकर भारतीय स्टेट बैंक तक नालियों और गाँधी आश्रम के पास कलमत का निर्माण कार्य 20 नवम्बर पूरा कर दिया जाएगा कुन्ती गधेरे के निकासी किये नालियों का निर्माण की डीपीआर बन रही है जल्द भी शासन कों स्वीकृति के लिए भेज दी जाएगी, कथायतबाड़ा में रोड साइड नालियों का निर्माण और पानी के निकासी के कार्य की भी

डीपीआर बन रही है जल्द भी शासन कों स्वीकृति के लिए भेज दी जाएगी, दोनों सरयू गोमती पुल में पुनः मरमत का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है, सभी सड़कों के किनारों पर उगी झारियों कों जल्द ही काटने के निर्देश भी दे दिये गए है जिससे राहगीरों कों जंगली जानवरो के खतरे से बचाया जा सके एवम लोक निर्माण विभाग कलोनी की भूमि में किये गए अवैध कब्जे कों लोक निर्माण विभाग ही अपने कब्जे में लेते हुए 1 हफ्ते में अपनी ज़मीन पर बॉउंड्री करवाएगी और बाकि भूमि पर अपना मालिकाना हक पाने के लिए न्यायालय की शरण में जाएगी।

वार्ता में कवि जोशी संघठन महामंत्री, सुनील पाण्डेय नगर अध्यक्ष कांग्रेस, गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, कमलेश, कमल, उमेश आदि लोग मौजूद थे।


Spread the love