सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

SP महोदय बागेश्वर के निर्देशन में वांरटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी, कोतवाली पुलिस ने 01 NBW वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर: श्री चंदशेखर घोड़के, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के तहत संबंधित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इस क्रम में, CO बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 24 दिसंबर 2024 को NBW वांरटी अभियुक्त सूरज सिंह रावत (पुत्र श्री वासुदेव, निवासी मण्डलसेरा) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी न्यायालय के आदेशानुसार फौ0सं0- 390/2023 धारा 138 NI Act में की गई।

वारंटी अभियुक्त सूरज सिंह रावत को उसके घर मण्डलसेरा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री चंदशेखर घोड़के ने इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताते हुए आगे भी ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love