Spread the love

भा.ज.पा. नेता बिट्टू कर्नाटक ने अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट, नगर निगम चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी

देहरादून: भाजपा नेता और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अजेय कुमार के मार्गदर्शन और प्रेरक विचारों से उन्हें विशेष लाभ मिला है।

उन्होंने हाल ही में संपन्न नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, अनुशासन, और सिद्धांतों के प्रति जनता की गहरी आस्था को दर्शाती है। कर्नाटक ने कहा कि संगठन महामंत्री अजेय कुमार की रणनीति के चलते अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों में भी भाजपा ने अपनी धाक जमाई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज भगवामय हो गया है। कर्नाटक ने दिल्ली चुनावों में पार्टी की सफलता को भी सराहा और कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में लंबे समय बाद भाजपा की विजय हुई है।

कर्नाटक ने विशेष रूप से दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें दिल्ली चुनावों में प्रचार प्रसार के लिए भी बुलाया था, जहां उन्होंने एक सप्ताह तक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया।


Spread the love

You missed