सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

बागेश्वर में आग पर काबू पाते हुए फायर यूनिट ने की वृद्धाश्रम की सुरक्षा 

संवाददाता सीमा खेतवाल

आज, दिनांक 14 फरवरी 2025 को, समय 15:25 बजे, FSSO बागेश्वर के CUG मोबाइल पर S.D.M. महोदय द्वारा नीलेश्वर मंदिर के पास स्थित वृद्धा आश्रम के निकट जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO श्री जी.एस. रावत के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनी हाई प्रेशर वाटर टेंडर से पानी पंप करके होज रील पाइप से आग पर पानी डालकर उसे नियंत्रित किया और पूरी तरह से बुझा दिया। इसके साथ ही, वृद्धाश्रम और उसके परिसर में आग फैलने से बचा लिया गया।

इस अग्निशमन कार्य में फायर यूनिट को लगभग आधे घंटे का समय लगा। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

फायर यूनिट में कार्यरत टीम के सदस्य थे:

  • FSSO श्री गोपाल सिंह रावत
  • चालक जगदीश सिंह
  • चालक रमेश बंगारी
  • FM आनंद सिंह बोरा
  • FM दीपक कुमार
  • FM अनिकेत
  • FW काजल
  • FW पूजा
  • FW अंजना
  • FW रीता राणा
  • FW हिना

Spread the love