सरकारी विज्ञापन
Guard of Honour and Charge Handover Ceremony at Police Office Haldwani Nainital
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी / काठगोदाम / नैनीताल: दिनांक 27.11.2026 को 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अर्पण यदुवंशी (IPS) ने काठगोदाम स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा तत्पश्चात् नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया है। श्री यदुवंशी अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और परिणाममुखी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचने पर सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई और इसके उपरांत नैनीताल पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: सरस मेले के चौथे दिन जिला उद्योग केंद्र की योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी; स्वरोजगार एवं उद्यमिता की ओर बढ़े कदम

सेवाकाल के प्रमुख दायित्व और आपदा राहत में योगदान

अपने अब तक के सेवाकाल में अर्पण यदुवंशी ने कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है:

  • पुलिस अधीक्षक, रेलवे (GRP): रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में कानून-व्यवस्था व यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और रेलवे संबंधी अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी: करीब 2.5 वर्षों तक जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण का संचालन किया तथा गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया। इसी कार्यकाल में उन्होंने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान का घटना कमांडर के रूप में नेतृत्व किया, जहां विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • सेनानायक, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF): लगभग 2 वर्षों तक SDRF का नेतृत्व करते हुए उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एक माह तक SDRF की तैनाती व संचालन का नेतृत्व किया। धराली आपदा (अगस्त 2025) में 1,386 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और 17,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। उनके नेतृत्व में SDRF उत्तराखंड का पहला ऐसा आपदा बल बना जिसे ISO 9001:2015 का प्रमाणन प्राप्त हुआ, साथ ही कार्यकाल में लगभग 1,80,000 लोगों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें:  सुशीला तिवारी अस्पताल में डीएम का औचक छापा, फटे बेड और गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रमुख सम्मान

यदुवंशी ने BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया और सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर साझा किया। उन्होंने NCGG, LBSNAA और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जैसे संस्थानों में आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान भी दिए।

उनके कार्यों के लिए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक 2024, महाकुंभ सेवा पदक 2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक, NDMA से प्रशस्ति तथा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, अलमारी से उड़ा ले गया सोने के कड़े और नकदी; हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता नवनियुक्त एसएसपी श्री अर्पण यदुवंशी के अनुभव और नेतृत्व से नैनीताल पुलिस बल जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेगा।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

By admin