Spread the love

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड द्वारा आयोजित भव्य होली उत्सव

हल्द्वानी: जय भूमिया बैंकट हॉल, निकट हनुमान मंदिर, आरटीओ रोड, हल्द्वानी में आज  11 मार्च 2025, मंगलवार को सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड द्वारा एक भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिन में 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जो पूरे क्षेत्र में उमंग और उल्लास का कारण बना।

कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारियों ने सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल की ओर से झोडा, चाचरी, छोलिया, और हुड़के की थाप पर झूमते हुए उत्सव को और भी रंगीन और जोशपूर्ण बना दिया। व्यापारी वर्ग ने कुमाऊनी धुनों पर नृत्य किया और कुमाऊनी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

इसके साथ ही होली गायकों द्वारा “झूगी आयो शहर में व्यापारी” और “जल कैसे भरूं जमुना गहरी” जैसे प्रसिद्ध होली गीतों की प्रस्तुति हुई, जिससे आयोजन में रंगों और संगीत का संगम एक अद्वितीय अनुभव बना।

कार्यक्रम में सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों द्वारा एकजुटता और परंपराओं के संरक्षण की भावना के साथ होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इस पर्व का आनंद लिया और आपसी मेलजोल को बढ़ावा दिया।

यह आयोजन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामूहिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का एक अद्वितीय उदाहरण था।


Spread the love

You missed