सरकारी विज्ञापन
Fri. Oct 9th, 2026
Spread the love

बागेश्वर भाजपा की बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने आगामी चुनावों के लिए की रणनीतिक चर्चा

संवाददाता सीमा खेतवाल

बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के सभी सक्रिय सदस्यों की बैठक माननीय जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलता और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गई। इस पर माननीय पिथौरागढ़ प्रभारी श्री कुंदन सिंह परिहार जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में भारतीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए बदलावों पर पूर्व महामंत्री श्री सुरेश कांडपाल जी ने अपने विचार रखे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की 11 वर्षों की विकास यात्रा पर माननीय जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया जी ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संयोजन पूर्वी जिला उपाध्यक्ष श्री खड़क सिंह टांडिया और सहसंयोजक पूर्व महामंत्री श्री घनश्याम जोशी जी द्वारा किया गया, जबकि संचालन संयुक्त रूप से किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री गोविंद सिंह टंगड़िया जी, डॉक्टर हर्ष कुमार मेहरा जी, श्री गौरब दास जी, श्री लीला धर पंडा जी, मंडल अध्यक्ष नगर श्री विवेक तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष गरुड़ श्री सुनील दोसाद जी, मंडल अध्यक्ष कनधार श्री दिनेश बिष्ट जी, मंडल अध्यक्ष बजयूला श्री डी के जोशी जी, मंडल अध्यक्ष खरही श्री घनश्याम राणा जी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण श्री राजकुमार मेहता जी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love