यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: जिलाधिकारी ने छह सब रजिस्ट्रारों को किया सम्मानित
संवाददाता सीमा खेतवाल
बागेश्वर, 30 अप्रैल 2025 — जिले में चल रहे यूनिवर्सल सिविल कैटेगरी (यूसीसी) पंजीकरण अभियान के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों / सब रजिस्ट्रारों को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी भटगांई ने इन अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए जिले के अन्य कर्मचारियों को भी इसी प्रकार की प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों से संवाद करते हुए उनकी कार्य योजनाओं और पंजीकरण बढ़ाने के लिए अपनाई गई रणनीतियों की जानकारी ली।
सम्मानित अधिकारियों में शामिल हैं:
-
तनुज अवस्थी (विकासखंड गरुड़) – 332 पंजीकरण
-
हेमा जोशी (गरुड़) – 239 पंजीकरण
-
नारायण सिंह (गरुड़) – 228 पंजीकरण
-
गौरव कुमार सिंह (बागेश्वर विकासखंड) – 191 पंजीकरण
-
देवेंद्र गढ़िया (कपकोट) – 172 पंजीकरण
-
बसंत बल्लभ (कपकोट) – 130 पंजीकरण
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा भी मौजूद रहे।
