Skip to content
Skip to content
सरकारी विज्ञापन

  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखण्ड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • उत्तरकाशी
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • चमोली
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोज़गार
  • धार्मिक
  • राशिफल
उत्तराखण्ड क्राइम हरिद्वार

हरिद्वार: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई

ByDevbhoomi Jan Hunkar

Jul 4, 2025
Spread the love

हरिद्वार: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई

 

मंगलौर (हरिद्वार), 4 जुलाई – उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान की देहरादून सेक्टर टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसके भाई द्वारा अपनी बुआ से खरीदे गए प्लॉट की दाखिलाखारिज प्रक्रिया के एवज में लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, सतर्कता टीम ने योजना बनाकर आरोपी को उसके कार्यालय में ही रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया और उसकी चल–अचल संपत्तियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सतर्कता अधिष्ठान की आमजन से अपील:

यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। सतर्कता अधिष्ठान ने जनता से आह्वान किया है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में भागीदार बनें।

 


Spread the love

Post navigation

नैनीताल: सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक
प्रत्याशी समर्थकों की गुंडागर्दी नैनीताल में!

By Devbhoomi Jan Hunkar

Related Post

उत्तराखण्ड कुमाऊँ नैनीताल

हल्द्वानी राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का भूचाल: एडमिशन के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज, लगाए गंभीर आरोप

Oct 12, 2026 admin
अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊँ नैनीताल

काकड़ीघाट-शीतलाखेत रोड पर दर्दनाक हादसा; अंत्येष्टि से लौट रहे ग्रामीणों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक ग्रामीण की मौत और दो गंभीर घायल

Oct 12, 2026 admin
उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर कुमाऊँ

ऊधमसिंहनगर में सड़क हादसों की चेकिंग में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का कड़ा एक्शन; दो चौकी प्रभारी किए गए लाइन हाजिर

Oct 12, 2026 admin

Recent Posts

  • हल्द्वानी राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का भूचाल: एडमिशन के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज, लगाए गंभीर आरोप
  • काकड़ीघाट-शीतलाखेत रोड पर दर्दनाक हादसा; अंत्येष्टि से लौट रहे ग्रामीणों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक ग्रामीण की मौत और दो गंभीर घायल
  • ऊधमसिंहनगर में सड़क हादसों की चेकिंग में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का कड़ा एक्शन; दो चौकी प्रभारी किए गए लाइन हाजिर
  • आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: सोमवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, जानें अपना भविष्यफल
  • पौड़ी तहसील के पिनानी गांव में सनसनीखेज वारदात: महज एक साल पहले ब्याही नवविवाहिता की संदेहास्पद हालात में मौत, कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला शव

Proudly powered by WordPress | Theme: newsgine by Themeansar.

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Contact