Skip to content
Devbhoomi Jan Hunkar
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखण्ड
    • कुमाऊँ
    • गढ़वाल
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • रोज़गार
  • धार्मिक
उत्तराखण्ड क्राइम हरिद्वार

हरिद्वार: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई

ByDevbhoomi Jan Hunkar

Jul 4, 2025
Spread the love

हरिद्वार: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, सतर्कता टीम की बड़ी कार्रवाई

 

मंगलौर (हरिद्वार), 4 जुलाई – उत्तराखण्ड सतर्कता अधिष्ठान की देहरादून सेक्टर टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसके भाई द्वारा अपनी बुआ से खरीदे गए प्लॉट की दाखिलाखारिज प्रक्रिया के एवज में लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद, सतर्कता टीम ने योजना बनाकर आरोपी को उसके कार्यालय में ही रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान भी चलाया और उसकी चल–अचल संपत्तियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सतर्कता अधिष्ठान की आमजन से अपील:

यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो नागरिक टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। सतर्कता अधिष्ठान ने जनता से आह्वान किया है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में भागीदार बनें।

 


Spread the love

Post navigation

नैनीताल: सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक
प्रत्याशी समर्थकों की गुंडागर्दी नैनीताल में!

Related Post

क्राइम राष्ट्रीय

नैनीताल बैंक की डालीगंज शाखा में ₹1.87 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा: जाली दस्तावेजों और फर्जी पहचान पत्रों पर 9 होम लोन व कैश क्रेडिट हड़पने वाले 18 लोगों पर FIR दर्ज

Aug 27, 2026 admin
उत्तराखण्ड कुमाऊँ नैनीताल

हीरानगर चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन: पर्वतीय उत्थान मंच के पास आपस में भिड़े उपद्रवियों को पुलिस ने सिखाया सबक, 6 गिरफ्तार

Aug 27, 2026 admin
उत्तराखण्ड रोज़गार

उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: UKPSC पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी, जानिए कैसे करें आवेदन

Aug 26, 2026 Devbhoomi Jan Hunkar

Recent Posts

  • यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका: रिलीज के पहले दिन ही 101.10 करोड़ की नेट कमाई, दुनिया भर में ₹140 करोड़ पार
  • नैनीताल बैंक की डालीगंज शाखा में ₹1.87 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा: जाली दस्तावेजों और फर्जी पहचान पत्रों पर 9 होम लोन व कैश क्रेडिट हड़पने वाले 18 लोगों पर FIR दर्ज
  • हीरानगर चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन: पर्वतीय उत्थान मंच के पास आपस में भिड़े उपद्रवियों को पुलिस ने सिखाया सबक, 6 गिरफ्तार
  • राशिफल Today Horoscope in Hindi आज का राशिफल – बुधवार, 26 अगस्त 2026
  • उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: UKPSC पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी, जानिए कैसे करें आवेदन

You missed

मनोरंजन

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका: रिलीज के पहले दिन ही 101.10 करोड़ की नेट कमाई, दुनिया भर में ₹140 करोड़ पार

August 27, 2026 admin
क्राइम राष्ट्रीय

नैनीताल बैंक की डालीगंज शाखा में ₹1.87 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा: जाली दस्तावेजों और फर्जी पहचान पत्रों पर 9 होम लोन व कैश क्रेडिट हड़पने वाले 18 लोगों पर FIR दर्ज

August 27, 2026 admin
उत्तराखण्ड कुमाऊँ नैनीताल

हीरानगर चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन: पर्वतीय उत्थान मंच के पास आपस में भिड़े उपद्रवियों को पुलिस ने सिखाया सबक, 6 गिरफ्तार

August 27, 2026 admin
राशिफल

राशिफल Today Horoscope in Hindi आज का राशिफल – बुधवार, 26 अगस्त 2026

August 27, 2026 admin
Devbhoomi Jan Hunkar

Proudly powered by WordPress | Theme: newsgine by Themeansar.

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Contact