Spread the love

एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची जारी, 15 जुलाई से काउंसलिंग शुरू

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए सोमवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, कुल 6255 सीटों के सापेक्ष इस बार 6017 छात्रों ने आवेदन किया, जिनमें से पहले चरण की मेरिट सूची में 3142 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है।

सामान्य श्रेणी में बीए और बीएससी गणित का कटऑफ 67 फीसदी, बीकॉम का 62.67 फीसदी और बीएससी बायोलॉजी का 64.8 फीसदी रहा। वहीं आरक्षित वर्गों के लिए कटऑफ इस प्रकार रहे:

  • बीए: ईडब्ल्यूएस – 54%, ओबीसी – 52.2%, एससी – 53%, एसटी – 43.8%

  • बीएससी गणित: ईडब्ल्यूएस – 53.6%, ओबीसी – 56.6%, एससी – 50.8%, एसटी – 53.2%

  • बीकॉम: ईडब्ल्यूएस – 49.6%, ओबीसी व एसटी – 46%, एससी – 43%

  • बीएससी बायोलॉजी: ईडब्ल्यूएस – 59.6%, ओबीसी – 44%, एससी – 51.8%, एसटी – 56.8%

कॉलेज में 15 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम, दस्तावेज और प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया 17 जुलाई सुबह 10 बजे से प्रारंभ की जाएगी।

महिला डिग्री कॉलेज में भी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू होगी, जबकि इसकी मेरिट सूची सोमवार देर शाम कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

गौलापार डिग्री कॉलेज में इस बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में अपेक्षा से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। कॉलेज में 360 सीटों के मुकाबले सिर्फ 181 छात्रों ने समर्थ पोर्टल पर आवेदन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कम आवेदन के कारण मंगलवार को इस विषय में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।


Spread the love