सरकारी विज्ञापन
Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज कांडा में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम, छात्रों को मिला मार्गदर्शन

संवाददाता सीमा खेतवाल

कांडा, 2 अगस्त 2025: जगत सिंह माजिला स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज कांडा में दिनांक 2 अगस्त को कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराना और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष अर्जुन सिंह नगरकोटी ने छात्रों को शिक्षा के महत्व से परिचित कराते हुए उन्हें अपने सपनों को लक्ष्य में बदलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में बतौर वक्ता एसआई लता खत्री ने पुलिस सेवा में करियर की जानकारी दी और समाज में कानून की भूमिका पर प्रकाश डाला। सीएचसी कांडा से डॉ. मनीष पाल ने चिकित्सा शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की चुनौतियों व अवसरों पर चर्चा की। पॉलिटेक्निक कांडा के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र ने तकनीकी शिक्षा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और इंजीनियरिंग के विकल्पों की जानकारी देते हुए स्किल-बेस्ड शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन चंद्र लोबियाल ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर देवकी नंदन, रश्मि मेहता, अनुज कांडपाल, भावना धपोला, बृजेंद्र पांडे, पूजा लोहनी, विद्या कांडपाल, दीपा पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।


Spread the love