“वरिष्ठ नागरिक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत समिति की बैठक संपन्न
वरिष्ठ जनों को समिति के उद्देश्यों और अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई

हल्द्वानी। दिनांक 20 अगस्त 2025 को “वरिष्ठ नागरिक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति की बैठक समिति के सक्रिय सदस्य श्री शंकर दत्त तिवारी के आवास “अभिलाषा”, बरेली रोड हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे ने की तथा संचालन महामंत्री श्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया।
बैठक में आसपास के अनेक वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। इस दौरान समिति के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही समिति के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 एवं 2011 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने सभी आमंत्रित वरिष्ठ नागरिकों से समिति की सदस्यता लेने का आग्रह भी किया।
आज की बैठक में श्री मोहन राम आर्य, श्री डी.के. सनवाल और श्री ईश्वर चंद्र डोर्बी ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की, जबकि श्री बैजनाथ तिवारी ने एसोसिएट सदस्यता ली। इन सभी का बैठक में उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष श्री भुवन भास्कर पांडे ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही इस सफल आयोजन हेतु विशेष रूप से श्री शंकर दत्त तिवारी का धन्यवाद किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री डी.के. पंत, श्री डी.के. बल्यूटिया, श्री पी.एस. जन्तवाल, श्री विष्णु सिंह रावत, श्री भैरव दत्त जोशी, श्री आर.एस. ऐरी, श्री सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्री हरिश्चंद्र जोशी, श्री आनंद सिंह भाकुनी, श्री एल.एम. लोहनी, श्री देवनाथ गोस्वामी, श्री जे.पी. पाठक, श्री पी.जी. गोस्वामी, श्रीमती सरोजनी तिवारी समेत अनेक वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
