Spread the love

हल्द्वानी क्षेत्र के जबाहर ज्योति सम्पूर्णानन्दपुरा गांव को नगर क्षेत्र में किया गया सम्मिलित

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखण्ड शासन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के एक गांव को नगर क्षेत्र में सम्मिलित कर दिया है। शासनादेश संख्या 539/XVIII(3)/2025-34(17)/2016, दिनांक 21 अगस्त 2025 के अनुसार परगना भावर छःखाता के अन्तर्गत आने वाला गांव जबाहर ज्योति सम्पूर्णानन्दपुरा अब नगर क्षेत्र का हिस्सा होगा। यह अधिसूचना उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1910 (जैसा कि उत्तराखण्ड राज्य में लागू है) की धारा 3(2) के अंतर्गत जारी की गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इस अधिसूचना को उत्तराखण्ड राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि गांव के नगर क्षेत्र में सम्मिलित होने के बाद अब यहां के निवासियों को शहरी सुविधाओं और सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।


Spread the love

You missed