मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026 आज का राशिफल
Spread the love

क्या कहते हैं आपके ग्रह-नक्षत्र? जानिए दैनिक राशिफल सभी राशियों के लिए।

 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल

दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा।

 वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज निवेश के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीज़ों में निवेश कर सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन कार्य पूरे होंगे। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।

 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

नौकरी और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। आज रुके हुए काम पूरे होंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम

स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलेगी।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा

स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा आसमानी

आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

 तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गुलाबी

दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज पैसों से जुड़ा लाभ मिलेगा। कोई पुराना कार्य पूरा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा और करियर में प्रगति होगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीला

जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा लेकिन सफलता भी मिलेगी। नए संपर्क लाभ देंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नीला

दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

 कुम्भ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सिल्वर

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।

 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। यात्राएं शुभ रहेंगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का हरा

मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।

नोट-ये जानकारी विभिन्न माध्यमों,ज्योतिषियों,पंचांग से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।


Spread the love