Uttarakhand Police Officer And Patrol Vehicle Representing Haldwani Police Action In Heeranagarहल्द्वानी के हीरानगर में अराजकता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार 6 हुड़दंगी।
Spread the love

देवभूमि जन हुंकार, हल्द्वानी (नैनीताल): जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करने और खुलेआम हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। हीरानगर क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर आपस में भिड़कर मारपीट और अराजकता फैला रहे 06 आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 ‘पहले प्रेमी की मौत, फिर कोठी के कमरे में मिली प्रेमिका!’ जानिए हल्द्वानी के इस सनसनीखेज और दर्दनाक मामले का पूरा सच

पर्वतीय उत्थान मंच के पास मची थी अफरा-तफरी

प्राप्त विवरण के अनुसार, हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरानगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच के पास कुछ युवक आपस में झगड़ रहे हैं और सार्वजनिक स्थान पर गंभीर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही हीरानगर चौकी इंचार्ज संजीत राठौर पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और आपस में लड़ रहे युवकों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉Roorkee Crime News: रुड़की में ठेका कारोबारी अमन हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की सीधी मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में 1 शूटर घायल, कांबिंग के बाद फरार दोनों साथी भी गिरफ्तार

पुलिस निर्देशों की अवहेलना पड़ी भारी

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब आरोपियों को शांत रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के विधिपूर्ण निर्देश दिए, तो वे शांत होने के बजाय और अधिक उत्तेजित हो गए। उन्होंने पुलिस के निर्देशों की सरेआम अवहेलना करते हुए अपनी अराजकता और हंगामा जारी रखा।

क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को भांपते हुए पुलिस ने त्वरित कदम उठाया और सभी 06 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस (BNSS) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 ‘नैनीताल जिले में नो एंट्री!’ जानिए डीएम ललित मोहन रयाल ने किन 2 शातिर अपराधियों को किया जिला बदर

गिरफ्तार किए गए 06 आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची निम्नलिखित है:

  1. काव्य सिंह नेगी पुत्र महेंद्र नेगी, उम्र 18 वर्ष, निवासी – साकेत कॉलोनी, दो नहरिया, हल्द्वानी।

  2. कौशिक कुमार आर्या पुत्र गोपाल राम, उम्र 18 वर्ष, निवासी – हीरानगर, हल्द्वानी।

  3. नुकुल मौर्या पुत्र रंजीत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी – जगदंबा नगर, हल्द्वानी।

  4. राजा आर्या पुत्र भारत आर्य, उम्र 23 वर्ष, निवासी – आदर्श नगर, गली नंबर 3, मुखानी, हल्द्वानी।

  5. राहुल राम पुत्र तारा राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी – तीन पानी, हल्द्वानी।

  6. सुनील पुत्र तारा राम, उम्र 26 वर्ष, निवासी – तीन पानी, हल्द्वानी।

हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।


Spread the love