पत्नी से विवाद पर पति ने लगा लिया मौत को गले
हल्द्वानी। घरेलू कलह को लेकर राजपुरा किराए के मकान में रहने वाले अश्विनी ने पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी अश्विनी यहां राजपुरा में किराए पर रहने थे। अश्विनी बिजनेस करते थे। मेरठ में बिजनेस सही नहीं चलने के कारण उनके साले ने उन्हें हल्द्वानी बुला लिया। उनके साथ उनकी पत्नी भी रहती थी। अश्विनी सोम (34) का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए और उन्होंने पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे उतारकर बेस अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
