Spread the love

रामगढ़ ब्लॉक के सिनौली-जाजर क्षेत्र आज भी सड़क सुविधा से वंचित

रामगढ़ ब्लॉक के सिनौली-जाजर क्षेत्र के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। मंगलवार को इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश चंद्र (जीतू) और मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे ने क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने से फल-सब्जियां और रोजमर्रा का राशन गांव तक पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं, स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में मरीजों को गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए आज भी डोली का सहारा लेना पड़ता है। यह स्थिति आधुनिक समय में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।

ज्ञापन मिलने के बाद विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और सिनौली-जाजर क्षेत्र को शीघ्र सड़क से जोड़ने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विधायक से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।


Spread the love