Spread the love

गुनियालेख के होनहार स्काउट कृष्ण चंद्र राष्ट्रीय जंबूरी में करेंगे प्रतिभाग

धारी, नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख के होनहार स्काउट कृष्ण चंद्र इस बार राष्ट्रीय जंबूरी 2025 में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कृष्ण चंद्र वर्तमान में कक्षा 9 में अध्ययनरत हैं और स्काउटिंग के क्षेत्र में तृतीय सोपान उत्तीर्ण कर चुके हैं।

कृष्ण चंद्र को शुभकामनाएं देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल

विद्यालय के स्काउट मास्टर और मार्गदर्शक शिक्षक गौरीशंकर कांडपाल ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल द्वारा विद्यालय भ्रमण के दौरान कृष्ण चंद्र को आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह मेहरा का शुभकामना संदेश

विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह मेहरा ने बच्चों को जंबूरी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, कक्षा अध्यापक लक्ष्मी पांडे ने कृष्ण चंद्र और उनके मार्गदर्शक शिक्षक गौरीशंकर कांडपाल को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कृष्ण चंद्र जंबूरी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम ऊँचा करेंगे।

विद्यालय के स्काउट मास्टर का संदेश

कृष्ण चंद्र स्काउटिंग के विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष हैं, जिनमें गांठबंधन, फर्स्ट एड, टेंट बनाना, हाइकिंग और अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं। उनके इस चयन से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय कक्षा अध्यापक लक्ष्मी पांडे का शुभकामना संदेश


Spread the love