Spread the love

वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की बैठक संपन्न, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की तैयारियां तेज

हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की आम बैठक समिति के सभागार (पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती बिष्ट ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री डी.के. पांडे द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत विगत माह की कार्रवाई के वाचन एवं उसकी पुष्टि के साथ हुई।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (1 अक्टूबर 2025) को मनाने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चूंकि उसी दिन रामनवमी पर्व भी है, अतः यह कार्यक्रम 1 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे समिति सभागार में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम से जुड़े निर्णयों में यह तय किया गया कि मुख्य अतिथि के रूप में श्री नवीन चंद्र वर्मा (उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिषद, राज्य मंत्री प्रतिष्ठा), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रमेश चंद्र मठपाल (भूतपूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी) तथा सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. हरिश्चंद्र पंत (मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल) को आमंत्रित किया जाएगा, जिनका सार्वजनिक स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। संगठन के विभिन्न कार्यों में श्रेष्ठ योगदान देने वाले पाँच सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही समिति के सदस्य कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा अंत में जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी।

अन्य विषयों में समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस (4 अक्टूबर 2025) पर चर्चा की गई, लेकिन समय की कमी के कारण समिति ने यह स्पष्ट किया कि इस तिथि को कार्यक्रम संपन्न कर पाना संभव नहीं होगा। इसके अतिरिक्त बैठक में श्री जगन्नाथ पपनोई, डॉ. बहादुर सिंह कालाकोटी, श्री अनिल कुमार गुप्ता एवं श्रीमती मीरा श्रोतिया ने समिति की स्थायी सदस्यता ग्रहण की, जिनका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

सभा अध्यक्ष श्रीमती भगवती बिष्ट ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया गया।

बैठक में श्री राजेंद्र सिंह ऐरी, श्री दया किशन बल्यूटिया, पी.एस. जंतवाल, आनंद सिंह भाकुनी, श्री आनंद सिंह ठठोला, श्री एन.सी. तिवारी, ललित मोहन लोहनी, रेवे. एच.पी. जोसेफ, दिनेश चंद्र पंतोला, डॉ. शिवदत्त तिवारी, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, भैरव दत्त जोशी, विष्णु सिंह रावत, ए.डी. डोर्वी, श्री शंकर दत्त तिवारी, पी.एस. जीना, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती नीरू धवन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 


Spread the love