Spread the love

हल्द्वानी में पति ने परिवार छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने की कोशिश, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

हल्द्वानी। नैनीताल रोड की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कर बताया कि उसका पति अपने तीन बच्चों और परिवार को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा है। महिला का कहना है कि कई बार समझाने पर भी पति अपने फैसले से पीछे नहीं हट रहा और विरोध करने पर धमकाता भी है।

महिला ने बताया कि पति अब न तो घर का कोई ध्यान रखता है और न ही बच्चों की परवरिश में योगदान देता है। परिवार इस वजह से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहा है।

कोतवाली हल्द्वानी के कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love