सब जूनियर कबड्डी बालक टीम बागेश्वर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
संवाददाता: सीमा खेतवाल

बागेश्वर। जिला कबड्डी एसोसिएशन बागेश्वर की ओर से जनपद की सब जूनियर कबड्डी बालक वर्ग की 14 सदस्यीय टीम शुक्रवार को 23वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए काशीपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) रवाना हुई।
टीम को जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री अर्जुन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर टीम कोच राहुल कपकोटी एवं कमलदीप मटियानी के साथ जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिनेश मेहता, उपाध्यक्ष महेश खेतवाल, कोषाध्यक्ष तारा कुम्ल्टा, मनोज बचखेती, कविता खेतवाल, गीता खड़ायी, गीता परिहार और पवन कुमार उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कबड्डी एसोसिएशन बागेश्वर के सचिव गणेश सिंह धपोला ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली हैं और खिलाड़ियों का प्रदर्शन राज्य स्तर पर बेहतर रहने की उम्मीद है।
