चोरी के अभियुक्त को हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया आईफोन मोबाइल बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को मुकदमा वादी मोनू पुत्र चंद्रपाल निवासी राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 13, राजपुरा द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी कि रात्रि में अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर मोबाइल फोन और नगदी की चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा FIR नंबर 338/2025, धारा 305, 331 का खंड 4 (BNS) बनाम अज्ञात के तहत दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृष्णागिरी के सुपुर्द की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ और लगातार प्रयासों से आरोपी की पहचान कर ली। दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने मुकेश वर्मा उर्फ चिकारा पुत्र विष्णु वर्मा निवासी धान मिल, नियर चौकी मंडी, हल्द्वानी को गोला नदी के पास राजपुरा से चोरी किए गए आईफोन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
