आईजी कुमाऊं ने किया 23वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का समापन
हल्द्वानी। तीन दिवसीय 23वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का भव्य समापन शुक्रवार को आईजी कुमाऊं रेंज श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यह प्रतियोगिता 08 से 10 अक्टूबर 2025 तक मानसखंड तरणताल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार हल्द्वानी में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने टीम मैनेजरों से मुलाकात की और प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (आयोजन सचिव) ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने प्रतिभागी पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाही करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं, और इनसे पुलिस बल में समर्पण व फिटनेस की भावना बढ़ती है।

इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने भी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागी टीमों और आयोजन में सहयोग देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी और सभी को उपहार प्रदान किए।
🏆 विजेता टीमों का प्रदर्शन
31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने तीनों प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र चैंपियनशिप का खिताब जीता।
आईआरबी द्वितीय देहरादून उपविजेता रही।
पुरुष एवं महिला क्रॉस कंट्री दोनों वर्गों में भी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर विजेता रही।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब आईआरबी द्वितीय देहरादून के कानि. कन्हैया पंवार को मिला।
🥇 आज की तैराकी प्रतियोगिताओं के परिणाम
200 मीटर व्यक्तिगत मिडले स्टाइल
प्रथम – कन्हैया पंवार (IRB द्वितीय)
द्वितीय – जीवन गिरी (31वीं वाहिनी पीएसी)
तृतीय – ओम दत्त (IRB द्वितीय)400 मीटर बैक स्ट्रोक स्टाइल
प्रथम – नितेश खेतवाल (SDRF)
द्वितीय – मुकेश धामी (31वीं वाहिनी पीएसी)
तृतीय – राहुल कुमार (40वीं पीएसी हरिद्वार)200 मीटर बटरफ्लाई स्टाइल
प्रथम – जीवन गिरी (31वीं वाहिनी पीएसी)
द्वितीय – ओम दत्त (IRB द्वितीय)
तृतीय – राघवेंद्र सिंह (40वीं पीएसी हरिद्वार)4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले
प्रथम – अनिल कुमार, जीवन गोस्वामी, गोकुल भौर्याल, मुकेश धामी (31वीं वाहिनी पीएसी)
द्वितीय – कन्हैया कुमार, धीरज राठौर, राहुल कुमार, ओम दत्त (IRB द्वितीय)
तृतीय – मनजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश (40वीं पीएसी हरिद्वार)50 मीटर फ्री स्टाइल
प्रथम – गोकुल भौर्याल (31वीं वाहिनी पीएसी)
द्वितीय – दिनेश कासलानी (31वीं पीएसी हरिद्वार)
तृतीय – गजेंद्र सिंह (40वीं वाहिनी पीएसी)50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
प्रथम – दीपक कुंवर (IRB द्वितीय देहरादून)
द्वितीय – नितेश नौटियाल (40वीं पीएसी हरिद्वार)
तृतीय – ओमप्रकाश (40वीं पीएसी हरिद्वार)
कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, प्रभारी यातायात महेश चंद्रा, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश चंद्र जोशी, तथा महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक (मंच संचालक) सहित अनेक पुलिस अधिकारी, प्रतिभागी खिलाड़ी, उनके परिजन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने खेलों में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है और ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिस बल में अनुशासन व समर्पण को और सशक्त बनाती हैं।
