Ekta March Rally in Kausani – एकता मार्च पदयात्रा कौसानी में आयोजितEkta March Rally in Kausani – एकता मार्च पदयात्रा कौसानी में आयोजित
Spread the love

कौसानी में सरदार पटेल जयंती पर एकता मार्च पदयात्रा रैली का आयोजन | Ekta March Rally in Kausani

संवाददाता सीमा खेतवाल
एकता मार्च पदयात्रा कौसानी में आयोजित
एकता मार्च पदयात्रा कौसानी में आयोजित

कौसानी/बागेश्वर। आज दिनांक 4 नवंबर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग बागेश्वर (Youth Welfare & PRD Department Bageshwar) के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर अनाशक्ति आश्रम कौसानी से आर्मी परिसर कौसानी तक भव्य एकता मार्च पदयात्रा (Ekta March Rally in Kausani) का आयोजन किया गया।

इस पदयात्रा को माननीय दर्जा राज्य मंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान “एकता में शक्ति है” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से पूरा कौसानी क्षेत्र गूंज उठा।

एनसीसी कैडेट्स और खिलाड़ियों ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

एकता मार्च रैली में एनसीसी कैडेट्स, सेंट्रल स्कूल कौसानी, कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल गरुड़, खेल विभाग के खिलाड़ी, तथा पीआरडी स्वयंसेवक शामिल रहे। लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में माननीय दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि, तथा भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्षा दीपा देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहमी, सीडीओ बागेश्वर, डीडीओ बागेश्वर, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी गरुड़ ने भी सहभागिता दर्ज की।

राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि —
“सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। ऐसी पदयात्राएं समाज को एकता के सूत्र में बांधती हैं।”


Spread the love