आँचल उत्तराखण्ड का स्वाद, आँचल दूध के साथ” थीम पर साइकिल रेस में युवाओं ने दिखाया जोश

नैनीताल। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के तहत “आँचल उत्तराखण्ड का स्वाद, आँचल दूध के साथ” थीम पर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। रेस का शुभारंभ पंत पार्क मल्लीताल से संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों ने बारापत्थर, वीर भट्टी और हनुमानगढ़ी मार्ग होते हुए पुनः मल्लीताल तक रेस पूरी की।
विजेताओं की घोषणा
इसांत अधिकारी और अवनी दर्याल ने मारी बाजी
पुरुष वर्ग में इसांत अधिकारी प्रथम, राज आर्या द्वितीय, मयंक नारायण तृतीय रहे। महिला वर्ग में अवनी दर्याल ने प्रथम, ज्योति फर्त्याल द्वितीय और सोमया पंत तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को ₹10,000 से ₹2,100 तक की नकद राशि और आँचल दुग्ध उत्पाद भेंट किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को ₹500 नकद व ₹10,800 मूल्य के उत्पाद दिए गए।
👉 यह भी पढ़ें: देवभूमि जनहुंकार पर पढ़ें –उत्तराखंड में 1649 सहायक अध्यापकों की भर्ती शुरू
कार्यक्रम का माहौल और सुरक्षा
रेस में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एम्बुलेंस को साथ रखा गया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि —
“आँचल उत्तराखण्ड के स्वाद और गुणवत्ता का प्रतीक है। इस साइकिल रेस का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।”
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नैनीताल नितिन कार्की, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, पूरन मेहरा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
👉 यह भी पढ़ें: देवभूमि जनहुंकार पर पढ़ें –अलकनंदा नदी में पूजा के दौरान महिला और युवक बहकर लापता


