कपकोट तहसील में आयोजित ‘तहसील दिवस–जनता दरबार’ में 45 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
संवाददाता सीमा खेतवाल
कपकोट। तहसील कपकोट में आयोजित “तहसील दिवस – जनता दरबार” में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दे उठाए।

जनता दरबार के दौरान अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए। प्रशासन की तत्परता का परिणाम रहा कि लगभग 45 शिकायतों और समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया, जिससे लोगों में संतोष झलकता दिखाई दिया।
इसके साथ ही PMGSY के अंतर्गत निर्माणाधीन बड़ेत–किरौली मोटर मार्ग में भूमि कटान से प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजे के चेक भी वितरित किए गए। प्रभावित लोगों ने इस पहल का स्वागत किया।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याण कार्यक्रमों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने पर विशेष बल दे रही है। इसके साथ ही पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय विकास को गति देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
जनता दरबार में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल जी, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी जी, जिलाधिकारी बागेश्वर आकांक्षा कोंडे जी, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्र शेखर घोड़के जी, मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी जी, मनोहर राम जी, गोविंद कोरंगा जी, उप ज़िलाधिकारी अनिल जी सहित अनेक गणमान्य लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।
