uttarakhand-haldwani-dehradun-sewerage-project-approval
Spread the love

हल्द्वानी और देहरादून में दो बड़े सीवरेज प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रस्तुत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। विस्तृत अध्ययन के बाद समिति ने हल्द्वानी और देहरादून के दो बड़े सीवरेज प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

बैठक में हल्द्वानी के अटल मार्ग (नवाबी रोड) पर दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड तक नई ट्रंक सीवरेज लाइन बिछाने की योजना को मंजूरी दी गई। लगभग 948.94 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट शहर के अत्यधिक व्यस्त और घनी आबादी वाले हिस्से में सीवर कनेक्टिविटी को मज़बूती देगा। अधिकारियों के अनुसार, इस लाइन के बनने से पुराने नेटवर्क पर दबाव कम होगा और क्षेत्र में सीवरेज प्रबंधन अधिक व्यवस्थित होगा।

इसी प्रकार, देहरादून के साकेत कॉलोनी और कनाल रोड क्षेत्र के लिए 905.80 लाख रुपये की लागत से सीवरेज नेटवर्क विकसित करने की परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह क्षेत्रों में तेजी से बढ़ती आबादी के अनुरूप मूलभूत शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 दो कारों की भिड़ंत

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर की सम्पूर्ण सीवर लाइन व्यवस्था की समग्र समीक्षा की जाए, जिन क्षेत्रों में अभी भी सीवर लाइन नहीं पहुंची है उनकी मैपिंग कर प्राथमिकता सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि शहर को लास्ट-माइल सीवर कनेक्टिविटी प्रदान करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, डॉ. वी. षणमुगम सहित पेयजल विभाग और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love