नैनीताल में पुलिसकर्मी की लापरवाही, 03 लोगों को टक्कर
Spread the love

नैनीताल हादसा: 03 लोगों को टक्कर, SSP ने दिखाया कड़ा रुख, कांस्टेबल निलंबित

नैनीताल : नैनीताल जिले में एक दिन पहले वाहन दुर्घटना का गंभीर मामला सामने आया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कड़ा रुख अपनाया है।

रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा पर आरोप है कि उन्होंने कर्तव्यहीनता और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना से पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा।

मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल ने 26 दिसंबर 2025 को कांस्टेबल राकेश बोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, थाना तल्लीताल में उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसएसपी नैनीताल ने साफ किया कि पुलिस एक अनुशासित बल है और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन व्यवहार करने या कानून का उल्लंघन करने की घटनाओं को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोषी चाहे किसी भी पद या रैंक पर क्यों न हो, उसके खिलाफ तत्काल कड़ी विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एसएसपी ने संदेश दिया कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून लागू करने वाला ही क्यों न हो।


Spread the love

You missed