Spread the love

धूमधाम से मनाया गया नैनीताल जिले में गणतंत्र दिवस

नैनीताल

नैनीताल के उच्च न्यायालय परिसर में सवेरे 9:30 बजे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने ध्वजारोहण किया । राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उच्च न्यायालय परिसर में मौजूद अद्धिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को संविधान का पालन करने और उसे बचाए रखने की शपथ दिलाई।

नैनीताल आयुक्त दीपक रावत ने पुलिस की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हुई परेड में झांकियों की सलामी ली,  जिसमे यातायात पुलिस, सशत्र पुलिस, नागरिक पुलिस (पुरुष / महिला), आई. आर. बी., 31 वीं वाहिनी महिला पी.ए.सी., अग्निशमन (महिला/पुरुष), डायल 112, एन.सी.सी. और छोलिया ग्रुप ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी के योगदान को याद करना चाहिए। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि देश में “गड़तंत्र कायम है”, जबकि कुछ जगहों में गन तंत्र ने जगह ले ली है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश में संविधान लागू किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में हम सभी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे देश का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है।

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिषद नैनीताल में 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा प्राध्यापको तथा कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ध्वजारोहण किया।

हल्द्वानी

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसडीएम पारितोष वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसडीएम कोर्ट के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे जहां पर गणतंत्र दिवस को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा आज गणतंत्र दिवस है। भारत देश दुनिया का सबसे मजबूत लोकतांत्रिक देश है। जिसमें लोगों को अपनी बात खुलकर कहने की आजादी है। देश लगातार प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है।

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने परेड निकाली और महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और निवर्तमान मेयर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला ने झंडारोहण किया। जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, इस दौरान भारत के गणतंत्र पर सभी बुद्धिजीवी वर्गों ने प्रकाश डाला। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा देश के गणतंत्र दिवस के अवसर पर रैली, झांकी व परेड निकालकर भव्य तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया।

हल्द्वानी में जगह-जगह गणतंत्र दिवस की धूमधाम देखने को मिली इस अवसर में डी डी पंत पार्क में भी ध्वजारोहण किया गया।


Spread the love

You missed