‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ का ITC फॉर्च्यून हल्द्वानी में भव्य समापन

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखंड के उभरते और स्थापित उद्यमियों को एक मंच पर सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स (UBEA) 2026’ का भव्य आयोजन हल्द्वानी स्थित आईटीसी होटल्स के फॉर्च्यून वॉकवे मॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन प्रीत टेक (Preet Tech) द्वारा किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए उन उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आतिथ्य, शिक्षा, व्यापार, सेवा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आयोजक एवं प्रीत टेक के निदेशक श्री दिलप्रीत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के आर्थिक विकास में छोटे और बड़े व्यवसायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे मंच राज्य की प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को मिला सम्मान
समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यवसायों और संस्थानों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आतिथ्य क्षेत्र (Hospitality)
त्रिनंतरा रिसॉर्ट एंड स्पा, जिम कॉर्बेट (नैनीताल) – यशवंत सिंह बिष्ट
फॉर्च्यून वॉकवे मॉल, हल्द्वानी – ITC होटल्स (नैनीताल)
वेलकमहोटल बाय ITC होटल्स, जिम कॉर्बेट (अल्मोड़ा) – मार्क निकोलस
सराका होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (अल्मोड़ा) – संजय सिंह
वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स (अल्मोड़ा) – सीए (डॉ.) आलोक मिश्रा
विलासिता रिसॉर्ट (हरिद्वार) – राजीव सिंह चौहान
जिंजर पंतनगर (उधम सिंह नगर) – अमित कुमार पांडे
जिंजर देहरादून (देहरादून) – संजीव कुमार
नमामि रिसॉर्ट्स LLP (टिहरी गढ़वाल) – एम.डी. राजन
विंटरलाइन गोल्ड रिसॉर्ट (पौड़ी गढ़वाल) – संजय बंसल
पीक्स एंड पाइन्स रिसॉर्ट (पौड़ी गढ़वाल) – विकास अलवादी
शिक्षा क्षेत्र (Education)
बीर्सहेबा स्कूल (अल्मोड़ा) – दीपिका विल्सन
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नैनीताल) – डॉ. प्रवींद्र रौतेला
कैड इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्किल्स (उधम सिंह नगर) – मयंक श्रीवास्तव
बेलेज़ा डिवाइन प्राइवेट लिमिटेड (उधम सिंह नगर) – देवांश बांगा
इक ओंकार ग्लोबल एकेडमी (उधम सिंह नगर) – सुखविंदर सिंह
स्टडी अब्रॉड इमिग्रेशन कंसल्टेंट (हरिद्वार) – प्रदीप कुमार
रिटेल एवं व्यापार (Retail & Trade)
विगा वॉलपेपर हब (नैनीताल) – विपिन कुशवाहा
अशोका बेयरिंग एंटरप्राइजेज (उधम सिंह नगर) – प्रियव्रत चितलांगिया
आयन हाइड्रोटेक वॉटर सॉल्यूशंस (उधम सिंह नगर) – सुखदेव सिंह
परफेक्ट एंटरप्राइजेज (उधम सिंह नगर) – अबरार अहमद
लक्ष्मी एंटरप्राइजेज (देहरादून) – विनोद नौटियाल
रियल एस्टेट एवं सेवा क्षेत्र (Real Estate & Service)
भूपी प्रॉपर्टी (देहरादून)
वीकेजे प्रोजेक्ट्स (देहरादून) – एम.एस. राणा
अपलिफ्ट फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज (हरिद्वार) – अरुण चौधरी
ब्लेस्ड मैकेनिक्स (नैनीताल) – आशा वर्मा
कैफे एवं रेस्टोरेंट (Cafe / Restaurant)
द कबाना (उधम सिंह नगर) – वत्सल अग्रवाल
काठीपुरा काठीरोल्स (उधम सिंह नगर) – अरुण
विशेष सम्मान (Special Award)
क्यू हेल्थ डायग्नोस्टिक्स (देहरादून) – डॉ. शशांक प्रतीक, स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु
राज्य की प्रतिभाओं को मिला मंच
मुख्य आयोजक श्री दिलप्रीत सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत प्रतिभाशाली उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उनके प्रयासों को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक के व्यवसायों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाया।




