Spread the love

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे की तैयारियां तेज, सीडीओ ने ली बैठक और किया निरीक्षण

हल्द्वानी। माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद कुमार पाण्डे ने सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी विभागों से उनकी जिम्मेदारियों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाए और किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विभागों को स्टॉल लगाने की जिम्मेदारी दी गई है, वे सभी विभाग अगले दिन तक अपने स्टॉल की तैयारी और प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

बैठक के बाद सीडीओ ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मंच, पंडाल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love