लापता हुई किशोरी
Spread the love

झाड़ियों में मिली छात्रा की ड्रेस, रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी

हल्द्वानी (नैनीताल)। मोटाहल्दू क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 10 की एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा की स्कूल ड्रेस झाड़ियों के बीच से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महावीर औद्योगिक संस्थान क्षेत्र निवासी सतीश उपाध्याय की पुत्री, जो कक्षा 10 की छात्रा है, रोजाना की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही थी। घर पहुंचने के लिए उसे काली मंदिर के पास झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इसी रास्ते में वह अचानक लापता हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

जब काफी देर तक छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान झाड़ियों के बीच उसकी स्कूल ड्रेस पड़ी मिली, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, लालकुआं कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन सिंह राणा और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

छात्रा की तलाश में डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही छात्रा का पता लगाने का दावा कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love