अंतर्राज्यीय असलाह तस्करी गिरोह
Spread the love

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी कामयाबी: अंतर्राज्यीय असलाह तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर/सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)।  “भयमुक्त एवं अपराधमुक्त उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध असलाह तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि इनका नेटवर्क जम्मू-कश्मीर तक फैला हुआ है और इनके तार आतंकवादी गतिविधियों से भी जुड़े हो सकते हैं।

संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
दिनांक 8 अप्रैल 2026 को एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस की टीम संयुक्त चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्विफ्ट कार में दो संदिग्ध व्यक्ति सिडकुल फेस-02 क्षेत्र से कच्चे रास्ते के जरिए अवैध हथियार ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 “ऑपरेशन साइबर प्रहार” : ऊधमसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, 5 संदिग्ध हिरासत में

पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। कच्चे रास्ते में कार फंसने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस के दबाव के चलते हथियारों को चोरगलिया जंगल में छिपाने जा रहे थे। साथ ही उन्होंने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने की बात भी कबूल की।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी (27 वर्ष), निवासी बिरिया फार्म सिसैया, सितारगंज
  • निखिल वर्मा उर्फ रानू (27 वर्ष), निवासी केशवनगर, सितारगंज

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही सितारगंज कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी और नाबालिग बेटी ने की बबलू की हत्या, आत्महत्या का दिया था रूप

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-

➡️ दोनों शातिर तस्करों के विरुद्ध पांच पांच मुकदमे , कोतवाली सितारगंज में है दर्ज,

अभियुक्त हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी –
1- FIR NO-160/2021 धारा 147/148/149/504/506 भादवि व 25 (1-ख)क आर्म्स एक्ट

2-FIR NO-204/2024 धारा 323/336/504/506 भादवि व 25 (1-ख)क आर्म्स एक्ट

3-FIR NO-284/2021 धारा-323/504/506 भादवि

4- FIR N0-294/2021 धारा 323/504/506 भादवि

5- FIR NO-35/2024 धारा-25 (1ख) क आर्म्स एक्ट

अभियुक्त निखिल उर्फ रानू –
1- FIR NO-160/2021 धारा 147/148/149/504/506 भादवि व 25 (1-ख)क आर्म्स एक्ट

2-FIR N0-204/2024 धारा 323/336/504/506 भादवि व 25 (1-ख) क आर्म्स एक्ट

3- FIR NO-202/2021 धारा-147/148/149/323/427/504/506 भादवि

4- FIR NO-284/2021 धारा-323/504/506 भादवि

5- FIRNO-213/2024 धारा-147/148/323/324//504/506 भादवि

बरामदगी का विवरण
➡️ 02 अदद पोनिया 12 बोर रायफल
➡️ 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर
➡️ 01 अदद तमंचा 32 बोर
➡️ 01 अदद तमंचा 315 बोर
➡️ 44 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
➡️ 43 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
➡️ 128 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर
➡️ 56 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
➡️ 23 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
➡️ 50 अदद खोखा कारतूस 32 बोर
➡️ 01 स्विफ्ट कार (बिना नम्बर प्लेट)

आगे की कार्रवाई
इस मामले में कोतवाली सितारगंज में FIR संख्या 169/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और बैंकिंग ट्रेल के जरिए पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। साथ ही अन्य सहयोगियों और सप्लायर्स की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की सख्त कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

👉 देवभूमि जन हुंकार व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें


Spread the love

You missed